लखनऊ। उप्र के औरैया जिले में लापता हुए 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव बीहड़ में एक पेड़ पर लटका मिला, जिसके बाद हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। छात्र द्वारा की गई आत्महत्या की जानकारी सभी सामने नहीं आई है, पुलिस जांच में जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार औरैया जिले के आयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर गांव में एक छात्र लापता हो गया था जिसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह नही मिला। इस बीच कुछ ग्रामीण बीहड़ में बकरी चराने पहुचे तब लड़के का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी।
खबर सुनते ही परिजन पहुँचे, जहां बेटे के शव को देख महिलाओं में चीख पुकार मच गई, गांव में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों से की गई पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि वह 11वी का छात्र था, जो राजा निरंजन सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता था। घर मे पिता के मछली व्यापार में भी मदद करता था। घर से बिना किसी बात या झगड़े के निकला था लेकिन जब काफी देर होने के बाद घर नही आया तब उसकी तलाश की जा रही थी।
घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी भरत पासवान ने बताया कि एक छात्र का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना के पीछे की वजह साफ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
Auraiya, Auraiya latest news, Auraiya crime news, Auraiya crime,