कानपुर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर द्वारा नियोक्ताओं को विश्वास योजना 2026 के प्रावधानों एवं प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं/प्रतिनिधियों के साथ एक जागरूकता बैठक आज 10/09/2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (उत्तर प्रदेश) श्री उदय बक्शी जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर श्री शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I एवं श्री प्रतीश सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित नियोक्ताओं एवं प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को विश्वास योजना 2026 के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं इससे संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। बैठक में प्रतिभागी नियोक्ताओं द्वारा विश्वास योजना 2026 के संबंध में दी गई जानकारी एवं मार्गदर्शन की सराहना की गई तथा कर्मचारी हित एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में EPFO द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

