पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को बधाई दी है।
डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा
नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे। भाजपा ने राज्य में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा,जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।
वहीं, इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह शीघ्र ही आगे की रणनीति घोषित करेंगे। कहा कि महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है। महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने सरकार के कामकाज का RJD द्वारा श्रेय लेने पर नीतीश ने नराजगी जताई।
मुख्यमंत्री ने कहा आइएनडीआइए बनाने और कामकाज आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन अन्य लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। नीतीश ने कहा कि आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था…मुझे सभी से विचार मिल रहे थे। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज सरकार भंग हो गयी है।