पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ये त्योहार लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाएगा। मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व भी है. लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह और सौहार्द्र के साथ मनाएं।
“मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं, इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है. नई फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है. आप सबों को दोनों पर्व की बहुत शुभकामनाएं।