वैशाली। बिहार के वैशाली जिले (Vaishali District) से ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या किए जाने की खबर आ रही है। मामला सहदेई ओपी क्षेत्र के सलहा गाँव का है जहां आपसी विवाद में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने जन्दाहा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव के वाया नदी के किनारे बगीचें में शव को जला रहे थे, तभी मायके वालों को भनक लग गई।
यह भी पढ़ें
PK बोले- बिहार में आज भी जंगलराज, पहले पिस्तौल था अब कलम
श्रद्धा के पिता बोले- मैंने बेटी को बहुत समझाया लेकिन वो न मानी, आफताब को मिले फांसी की सजा
जिसके बाद उन्होंने मंगलवार की सुबह सहदेई पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की और घटना स्थल पर पहुँच गईं। पुलिस के आने की भनक लगते हैं जलते हुए शव को छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव निवासी रविन्द्र पासवान की पुत्री वीणा देवी (28) के रूप में हुई, जिसकी की शादी 10 साल पूर्व सहदेई ओपी क्षेत्र के सलहा ममसई गांव निवासी हरिलाल पासवान के पुत्र शम्भू पासवान के साथ हुई थी। मृतक वीणा देवी के दो पुत्र हैं और पति बाहर रहकर किसी कंपनी में काम करता है।
पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सहदेई थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। शव की अवशेष को जांच में भेज दिया गया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।
Vaishali District, murder in Vaishali District, Married woman murdered in Vaishali District, Vaishali District news,