नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी को लेकर चल रही अटकलों के बीच बिहार में राजनीति चरम पर है। इस बीच अब भाजपा का भी बड़ा बयान सामने आया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘अलर्ट’ पर है और बारीकी से नजर रख रही है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर सीएम नीतीश महागठबंधन को हटाना चाहते हैं तो यह जल्द से जल्द होना चाहिए।
बिहार को जंगलराज में नहीं छोड़ सकते
अजय आलोक ने कहा कि हम बिहार में बदलती राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं, जब अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की बात आएगी तो हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। हम बिहार को जंगल राज में नहीं छोड़ सकते।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है एक बार फिर पाला बदलते हुए नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का दावा पेश करने राजभवन के लिए रवाना हो गए। वो शाम तक एनडीए के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। इसी के साथ बिहार में महागठबंधन टूट गया। इस घटनाक्रम से विपक्षी इंडी गठबंधन के सबसे बड़ा झटका लगा है।