नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सीएम पद का एलान कर दिया है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के लिए मोहन यादव के नाम का एलान किया गया। चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने उनका प्रस्तावित किया। सीएम पद की रेस में सबसे आगे शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा था।
पूर्व सीएम को गले लगाकर रोने लगी महिलाएं
शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री न बनने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम आवास की महिलाएं उनके मुख्यमंत्री न बनने पर काफी दुखी हैं। शिवराज सिंह महिलाओं को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं।
महिलाओं ने कहा- बहनों ने आपको वोट दिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं रोते हुए पूर्व सीएम से कह रही है कि भैया मत जाओ। इसपर शिवराज सिंह ने कहा कि मैं भी कहां कहीं जा रहा हूं। महिलाओं ने इसके बाद कहा,”हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हमने आपको वोट दिया। बहनों ने आपको चुना है भैया।”
शिवराज सिंह चौहान को पकड़ रोने लगी 'लाडली बहना', बोली- ''भैया मध्य प्रदेश ने आपको वोट दिया था, हम आपको नहीं छोड़ेंगे…''#BigBreaking #RajasthanNewCM #CMofRajasthan #MadhyaPradeshCM #MadhyaPradesh pic.twitter.com/i3VrDKp0hK
— Arjun Chaudharyy5 (@Arjunpchaudhary) December 12, 2023