भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल के आनंद नगर में टीआईटी एक्सीलेंस कालेज में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश में स्कूलों से बच्चों के ड्रॉप आउट की प्रवृत्ति को कम करने के संबंध में क्षेत्रीय स्तर की कार्यशाला में विचार विमर्श और समीक्षा की जा रही है।
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए। अन्य संस्थाओं की भी भागीदारी रही। कार्यशाला में कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंका कानूनगो ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने अतिथियों को पौधे भेंट किए। श्री कानूनगो ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयोग की सदस्य सचिव रूपाली बैनर्जी ने भी हिस्सा लिया। पश्चिम मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में पांच राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ और शिक्षा के क्षेत्र के विद्वानों ने शाला त्यागी बच्चों की स्थिति पर चर्चा कर अनेक सुझाव दिए।