छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही आमसभा को भी संबोधित करेंगे.
मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे प्रेमनगर पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर जिले के जशवंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे.
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4:25 बजे अपने गृह जिले जशपुर स्थित बगिया निवास पहुंचेंगे.