सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल आज श्री फतेहगढ़ साहिब के दौरे पर हैं। दोनों नेता आज सरहिंद में 109 नए आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करेंगे। इन क्लीनिकों के जुड़ने के बाद मान सरकार ने पंजाब में कुल 990 आम आदमी क्लीनिक स्थापित कर दिए हैं।
नए क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाइयां और 47 तरह के टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, केजरीवाल और मान एक एल डिस्ट्रीब्यूटरी की कंक्रीट लाइनिंग का भी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद दोनों नेता जनता को संबोधित करेंगे और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देंगे।