पंजाब। किसान आंदोलन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। वहीं उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानी आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मान ने कहा कि बातचीत के जरिये मसले हल होते हैं, जिद से नहीं। साथ ही कहा कि वह खुद चाहते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से आंदोलनरत किसानों को बुलाकर उनसे बातचीत की जाए। पंजाब सरकार आज डल्लेवाल की सेहत के बारे में उच्चतम न्यायालय।
डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी
खनौरी बॉर्डर पर 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी नाजुक हो गई है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डल्लेवाल अपनी ट्राॅली के नजदीक बने स्नान घर में नहाने के लिए गए थे। जैसे ही वो बाहर निकले उनकी तबीयत खराब हो गई। चक्कर आने के बाद उन्हें उल्टियां आईं और वे बेहोश हो गए। करीब 10 मिनट तक होश नहीं आने पर अफरातफरी मच गई। डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। देसी घी से उनके हाथ-पैरों की मालिश की गई। सभी जरूरी ब्लड टेस्ट किए गए। मंच को तुरंत बंद कर दिया गया और मौजूद संगत डल्लेवाल की सेहत ठीक होने की कामना को लेकर सतनाम वाहेगुरू का जाप करने लगी।