जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता की उम्मीद और आशाओं पर खरा उतरने के लिए अपने मंत्रियों और विधायकों को नसीहत दी है। भजनलाल सरकार के मंत्री आम जनता की जनसुनवाई के साथ-साथ अब अपनी पार्टी के विधायकों की सुनवाई करेंगे। इसके लिए सप्ताह में एक दिन तय किया गया है।
विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह सप्ताह में 3 दिन जयपुर में रहे और एक दिन विधायकों के साथ सुनवाई करें। इसके साथ ही सभी विधायक और मंत्रियों को संयमित आचरण रखने के साथ आम जनता से सीधा जुड़ाव रखने के लिए टिफिन बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जा सके और जनता से सीधा संवाद बन सके।