रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की. शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है.
मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) सुनील भास्कर और डीआईजी (जैप) कार्तिक एस. भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.
