जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से दो दिवसीय जालंधर के दौरे पर रहेंगे। उप-चुनावों के पहले ही उन्होंने इस बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनावों के लिए घर नहीं लिया गया, पक्के तौर पर घर लिया गया है और जालंधर के लोगों से किया वादा भी पूरा किया है। अब लोगों को चंडीगढ़ जा कर धक्के खाने की कोई जरुरत नहीं है। कल और परसो जालंधर मुख्यमंत्री जालंधर में हैं। इन दो दिन दोआबा से सरकार चलाई जाएगी।
बुधवार और गुरुवार को वे जालंधर समेत विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति तय करेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “उपचुनाव के दौरान मैंने जालंधर की जनता से वादा किया था कि मैं सप्ताह में दो दिन जालंधर में रहूंगा और माझे-दोआब के लोगों के काम यहीं पर होंगे। जालंधर आ रहा हूं… फिर मिलेंगे जालंधर वासियों…”
बता दें कि सीएम मान ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वे सप्ताह में दो दिन जालंधर में बैठेंगे। ऐसे में वे माझे और दोआबा के नेताओं के साथ बैठक कर सकेंगे। इसके लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर मकान भी ले लिया है। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में AAP ने जीत दर्ज की।
आपको बता दें कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुए थे जिसमें आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत दर्ज की।