पटना। सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अंतर्राष्ट्रीय सेपकटकरा वर्ल्ड कप खेल 2025 समोराह के उद्घाटन के लिए गए हुए थे। खेल शुरू होने से पहले राष्ट्रगान को बजाया गया। उस समय नीतीश कुमार मंच पर थे, और साथ ही बिहार के कई विधायक और अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रगान के समय नीतीश कुमार एक अधिकारी के साथ हंसते और हाथ मिलाते दिख रहे है।
नीतीश कुमार के इस बर्ताव पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आलोचना की है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- ‘राष्ट्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के इस व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने लिखा- ‘कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो अब प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा कर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का।