पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उन्हें बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम मे जाना था.
गुरुवार को कैबिनेट बैठक में भी उन्होंने अपने मंत्रियों को तबीयत ठीक न होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सुबह तक इंतजार किया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ, इसलिए सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार सर्दी, खांसी और बुखार है। इस वजह से उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को आज बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम में जाना था। इसके साथ ही उन्हें एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजगीर भी जाना था।