नई दिल्ली। छ्त्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली में इंवेस्टर्स मीट में देश भर के प्रमुख उद्योगपतियों व निवेशकों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। सीएम का ज्यादा फोकस बस्तर में पर्यटन के अवसर पर होगा और सीएम छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की भी जानकारी देंगे।
दिल्ली में इंवेस्टर्स मीट में शिरकत करने के अलावा सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर अन्य कई कयास लगाए जा रहे हैं। पिछली बार सीएम साय दोनों डिप्टी सीएम के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए गए थे। इस दौरे को मंत्रिमंडल में विस्तार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री साय का यह लगातार दूसरा दिल्ली दौरा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए गए थे। हालांकि मुख्यमंत्री के मौजूदा दौरे को छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में विस्तार से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।