गाजियाबाद। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार देर रात गाजियाबाद में निधन हो गया। सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।
वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे
ब्रेन स्टोक होने पर एक जनवरी 2023 को सुबह 8:30 बजे उनको उपचार के लिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने बताया कि न्यूरो फिजिशियन डा. सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डा. धीरेंद्र सिघानिया के निगरानी में उनका उपचार किया।
बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर भेज दिया गया था, वह घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रात 1:50 बजे उनका निधन हो गया।
सूचना पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डा. पीएन आरोडा, डा. सुनील डागर, राहुल साहनी सहित अन्य लोग उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले गए हैं। जहां दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण निगम बोध घाट नहीं पहुंच सके, वह जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन स्थित बहन के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं।
CM Yogi brother-in-law died, CM Yogi brother-in-law died today,