Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

सुरक्षा-स्वच्छता के लिए सीएम योगी ने किया 237.38 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण

प्रयागराज |  महाकुम्भ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यहां प्रयागराज में चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के लिए 237.38 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण किया। इन परियोजनाओं में महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ-साथ नगर निगम में नवनिर्मित कंट्रोल रूम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने स्वच्छाग्रहियों एवं सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म किट तथा नाविकों को लाइफ जैकेट समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया। इससे पूर्व सीएम योगी विभिन्न धार्मिक स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित महाकुम्भ के तौर पर प्रस्तुत करने पर सर्वाधिक जोर दे रही है। इसी वजह से यहां विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसे सीएम ने स्वयं हरी झंडी दिखाई।

स्वच्छता और सुरक्षा को किया मजबूत

प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसमें सीएम ने नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए नवनिर्मित कंट्रोल रूम का अनावरण किया। साथ ही अन्य परियोजनाओं और सफाई उपकरणों को भी सीएम ने लोकार्पित किया। इन सभी परियोजनाओं की लागत करीब 14 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त सीएम योगी ने परेड मेला क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अन्य उपकरणों (टिपर, कॉम्पैक्टर आदि) का भी अनावरण किया। जिसकी कुल लागत 50.38 करोड़ रुपए है। यही नहीं, सीएम ने 173 करोड़ रुपए के फायर, जल पुलिस, रेडियो, नगर निगम यातायात के उपकरणों का भी अनावरण किया। इस तरह सीएम योगी ने महाकुम्भ 2025 में सुरक्षा, स्वच्छाग्रहियों एवं गंगा सेवा दूतों के लिए 237.38 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन उपकरणों के माध्यम से महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

स्वच्छाग्रहियों को मिला उपहार

एक तरफ सीएम योगी ने स्वच्छता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का अनावरण किया तो दूसरी ओर महाकुम्भ को स्वच्छ बनाने में जुटे स्वच्छाग्रहियों व सफाई कर्मियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया। इसके तहत सीएम योगी ने करीब 20 हजार स्वच्छाग्रहियों व सफाई मित्रों को यूनिफॉर्म किट तथा नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान किया। इसी तरह, स्वच्छ कुम्भ कोष के अंतर्गत 15 हजार से अधिक कर्मियों (10 हजार कार्मिक, 3 हजार नविक और अन्य) को 5 से अधिक योजनाओं से भी जोड़ने का काम किया गया। इन योजनाओं के तहत कर्मियों को बीमा प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

डिजिटल महाकुम्भ के लिए गूगल के साथ किया एमओयू हस्तांतरण

वहीं, सीएम योगी गूगल के साथ मेला प्राधिकरण के एमओयू हस्तांतरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। गूगल के साथ हुए इस करार के तहत पहली बार गूगल अपने नेवीगेशन में महाकुम्भ के लिए बनाए जा रहे अस्थायी शहर को शामिल करेगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गूगल मैप की मदद से मेला क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक स्थलों, घाटों एवं अखाड़ों तक पहुंचने में नेवीगेशन सहायक की भूमिका अदा करेगा।

विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इलाहाबाद विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त सीएम ने गंगा रिवर फ्रंट, गंगा नदी में हो रहे ड्रेजिंग कार्यों एवं पांटून पुलों के कार्यों का निरीक्षण भी किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत वे संगम नोज पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण करने भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए।

Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने पहुंचे उपचुनाव में जीते तीनों विधायक

Next Post

सीएम योगी ने किया नागवासुकि का दर्शन, गंगा पुत्र भीष्म की उतारी आरती

Advertisement