सोमनाथ। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए गिर सोमनाथ जिले (Somnath) के सोमनाथ शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को एक ‘नमूना’ करार दिया साथ ही उन पर आतंकवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें
विकास को मुद्दा बनाने का काम गुजरात करता है: पीएम मोदी
35 साल की नौकरानी से सेक्स के दौरान बुजुर्ग की मौत, सड़क किनारे फेंका शव
योगी ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) का एक ‘नमूना’ जो आजकल गुजरात का दौरा कर रहा है, आतंकवाद का सच्चा शुभचिंतक है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी विरोध किया था। उन्होंने हमारे वीर जवानों से सबूत मांगा था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘जब पाकिस्तान सरकार खुद स्वीकार कर रही थी कि हमले से उनकी कमर टूट गई है, तो भी ‘आप’ सबूत मांगती रही। आतंकवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करना उनके जीन्स में है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप मानते हैं कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देती? क्या राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस या ‘आप’ सहमति देते। वे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी, भाजपा सरकार और गुजरात थे जो आपके कठिन समय में आपके साथ खड़े थे। उन्होंने आपको कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त इलाज, टीके और राशन दिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘केवल भाजपा ही ऐसा कर सकती है क्योंकि हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रस्ताव का विरोध किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘अपने मुस्लिम वोट बैंक के कारण, कांग्रेस कभी भी आपके विश्वास का सम्मान नहीं करना चाहती थी। यही कारण है कि कांग्रेस सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के खिलाफ थी।’’ उन्होंने कांग्रेस पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर का अपमान करने और उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
Somnath temple, cm yogi in Somnath, Somnath news, Somnath latest news,