गुना। मप्र के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को खुलेआम धमकी दे डाली है। गुना के रुठियाई में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेसी हों, चुपचाप खिसक आओ। 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है और मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है।
सीएम शिवराज सिंह के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रुठियाई में एक जनसभा कर रहे थे। सिसोदिया के धमकी भरे इस भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, सिसोदिया के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है।
कांग्रेसियों चुपचाप खिसक जाओ
महेंद्र सिंह के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कहते दिखते हैं, “देखो भैया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वह धीरे-धीरे करके चुपचाप सरक आओ। क्योंकि 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है। देख लेना मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है।
कांग्रेस का निशाना
मंत्री के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने कहा कि मंत्री को घमंड आ गया है। उन्होंने भाजपा की छवि धूमिल की है, जिसका परिणाम भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ा पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने सिसोदिया के वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी, आपका बुलडोजर अंग्रेजों से बड़ा नहीं है, हम उनसे भी लड़ाई लड़ी है।
Controversial statement of MP minister Mahendra Singh Sisodia, MP minister Mahendra Singh Sisodia, Mahendra Singh Sisodia,