रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की मांग को चुनावी शिगूफा बताया है।
यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़: न्यायिक हिरासत में भेजे गए IAS समीर विश्नोई, वसूली से जुड़ा है मामला
ऋषि सुनक ने संभाला ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कार्यभार, CM योगी ने दी बधाई
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने यह भी कहा है कि यह केजरीवाल की पार्टी की आईडियोलॉजी के खिलाफ है। चुनाव आया तो केजरीवाल इस तरह की बातें करने लग गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं या जब अपने दफ्तरों की तस्वीर दिखाते हैं तो एक तरफ भगत सिंह की तस्वीर होती है तो दूसरी तरफ संविधान निर्माता अंबेडकर की तस्वीर होती है। आप बताइए अगर यह दोनों महापुरुष जिंदा होते तो क्या केजरीवाल इनके सामने ऐसी बातें कर पाते। भगत सिंह और अंबेडकर दोनों की ही इस तरह की विचारधारा नहीं रही।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नोट पर किसकी फोटो होनी चाहिए यह भारत सरकार तय करती है लेकिन अभी वोट के लिए केजरीवाल नया शिगूफा छोड़ दिया है। जहां-जहां केजरीवाल को चुनाव लड़ना होता है उसके लिए भावनात्मक कार्ड खेलते हैं।
केजरीवाल जो कहते हैं वो नहीं करते
सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक केजरीवाल वोट समेटने की कोशिश कर रहे हैं, इसके अलावा कुछ नहीं है। पहले उन्होंने कहा था कि यमुना की सफाई कर देंगे। केजरीवाल जो कहते हैं वह करते नहीं है। उन्होंने तो अपने कार्यालयों से गांधी जी की तस्वीर हटाई। अब लक्ष्मी और गणेश जी के पैर पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते हैं जनता सब समझती है।
Bhupesh Baghel, Bhupesh Baghel news, Bhupesh Baghel latest news,