Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

पौड़ी को ₹110 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया आंबेडकर आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में आंबेडकर आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास और 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संग्रहालय में स्थापित विभिन्न इंटरएक्टिव वैज्ञानिक मॉडल, आधुनिक उपकरणों और विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, पर्यावरण तथा तकनीकी नवाचारों से जुड़े प्रदर्शनों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय केवल एक प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षा एवं नवाचार का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां बच्चे प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझ सकेंगे, जिससे उनमें जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा।

कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना, महोत्सव को मिला राजकीय दर्जा

विज्ञान संग्रहालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंडोलिया महोत्सव को सरकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

यूसीसी और सख्त कानूनों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और मूल स्वरूप की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं। उन्होंने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। इनमें प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और खेल अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन और समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

कानपुर में 225 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार 450 म्यूल अकाउंट्स का खुलासा

Next Post

नोएडा में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू, 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी AC बस सेवा

Advertisement