मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple yadav) ने आज सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।
यह भी पढ़ें
सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी मैनपुरी सीट, क्या शिवपाल की राहें होंगी जुदा?
टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को जिम में आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम
बता दें बीते 10 अक्तूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
डिंपल यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। डिंपल यादव से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे रामगोपाल यादव ने दावा किया था कि शिवपाल सिंह से पूछ कर ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारा गया है। नामांकन में शिवपाल सिंह के बेटे और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव मौजूद रहेंगे, लेकिन नामांकन में आदित्य यादव नजर नहीं आए।
इन्हें ही मिला प्रवेश
प्रशासन ने व्यवस्था के अनुसार नामांकन स्थल पर लगे प्रथम बैरियर पर ही डिंपल यादव की गाड़ी को रोक दिया। यहां से डिंपल यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव,तेज प्रताप यादव और प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया गया। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था।
Dimple Yadav filed nomination, Dimple Yadav nomination, Dimple Yadav nomination news, Dimple Yadav nomination latest news,