आज राज्य CPHC सेल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा राज्य भर के चिकित्सा पदाधिकारियों, विशेषज्ञों एवं ई-संजीवनी हब चिकित्सकों के लिए ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाओं पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
सत्र का नेतृत्व डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, राज्य नोडल पदाधिकारी, CPHC सेल, NHM झारखंड ने किया। डॉ. एस. के. मिश्रा (चिकित्सा पदाधिकारी, UAAM धुर्वा, रांची), डॉ. अर्पिता राय (एडिशनल प्रोफेसर, डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स), डॉ. संजय कुमार (सीनियर मेडिकल कंसल्टेंट, इंटेलीहेल्थ) एवं ई-संजीवनी तकनीकी टीम ने प्लेटफॉर्म की नवीनतम सुविधाओं, टेली-परामर्श की गुणवत्ता में सुधार, ई-संजीवनी कम्पोजिट स्कोर तथा बेहतर कार्यप्रणालियों पर जानकारी साझा की।
इसमें 85 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह वेबिनार इंटेलीहेल्थ (Intelehealth) के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया।
सभी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी और डिजिटल स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद। आइए, मिलकर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुलभ एवं सशक्त बनाएँ।