गुमला। गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी में शादी समारोह से वापस लौट रही नबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पाँच अभियुक्तों को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में घाघरा थाना में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी से बीती रात के करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रही थी। इस दौरान 5 अभियुक्तों ने रोककर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद नाबालिग किसी तरह भागकर परिवार को सूचना दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इसमे सम्मिलित तीन युवक नवीन उरांव उम्र 19 डहु टोली देवाकी ,बिंदेश्वर उरांव 19 वर्ष, लक्ष्मी उरांव एवं अन्य दो नबालिक सहित पांचो को ग्राम देवाकी से गिरफ्तार किया।