रायपुर। फसल बीमा से वंचित रह गए छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार से सहमति मिलने के बाद फसल बीमा की तारीख बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश के ऋणी और अऋणी किसान 16 अगस्त तक खरीफ कृषि फसल एवं मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानऋणी और अऋणी किसान खरीफ कृषि फसल और मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों के बीमा के लिए 16 अगस्त तक पंजीयन करा सकते हैं। पहले इसके लिए 31जुलाई आखिरी तारीख थी।
प्राकृतिक आपदाओं से खरीफ फसल को होने वाले नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना चलाई जा रही है।
केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद CM विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अधिकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा और मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों के बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के ऋणी एवं अऋणी किसानों का मार्गदर्शन करें। साथ ही पंजीयन कराने के लिए उनसे कहें, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।