पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग ने युवाओं के लिए नौकरी का मौका दिया है। विभाग की ओर से नक्शा योजना के तहत राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (SPSU) में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, भूमि प्रशासन विशेषज्ञ, मैनेजर (भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी), प्रोग्रामर (MIS और GIS डेवलपर), रिमोट सेंसिंग विश्लेषक, GIS तकनीकी विशेषज्ञ और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।