चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा किसानों और जवानों की धरती है। यहां नशे का कोई काम नहीं है। साइक्लोथॉन 2.0 का हर एक पहिया नशे के खिलाफ जनजागृति का प्रतीक है। हमने ठाना है – नशे को जड़ से खत्म करना है। जो गांव नशा मुक्त होंगे, उनके सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। हम सबने मिलकर तय किया है कि अपने गांव को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाएंगे। ये साइक्लोथॉन हमारे लिए प्रेरणा है। नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए योजना बनाई है। एसएचओ की जिम्मेवारी तय की गई है,6 स्टेटों का ग्रुप बनाया है ताकि मिल कर काम कर सके।
हरियाणा के युवा बुजुर्गों और महिलाओं और हर नागरिक ने ठान लिया है कि नशे को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश के हर जगह पर नागरिकों में जोश देखने को मिला। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। आज नशे के खिलाफ यह यात्रा नहीं एक जन आंदोलन बन गया है ,नशे के खिलाफ दीवार बनकर खड़ा हो गया है।
पुलवामा की घटना की कड़ी निंदा की जाए वह कम हैः नायब सैनी
नायब सैनी ने कहा कि जो पुलवामा में घटना हुई है उसकी जितनी कड़ी निंदा की जाए वह कम है। वहां पर टूरिस्ट पर गोलियां चलाई गई इसका उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा। पूरे देश में उसके प्रति रोष है आज हर व्यक्ति यह चाहता है इसका कड़ा जवाब देना चाहिए। हमने हरियाणा के अंदर जो भी वीजा पर पाकिस्तान से आए हुए हैं उनका वीजा समाप्त करने का काम किया है और यह कहां है कि तुरंत हरियाणा को छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि जो कश्मीरी बच्चे पढ़ रहे हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह हमारे देश के सम्मानित नागरिक हैं। उनकी रक्षा सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। लेकिन जो प्रायोजित आतंकवाद पाकिस्तान ने चला रखा है उसका कड़ा जवाब देंगे और ठोस कार्रवाई होगी।