रांची। झारखंड की नई सरकार की बागडोर संभालते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में आ गए हैं। हेमंत सोरेन ने झारखंड के आंदोलनकारियों को बड़ा तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें 144 चिन्हित आंदोलनकारी / आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7 हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।
वहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 20 अप्रैल, 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सभी सुविधाएं दी जाएगी।