चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप राष्ट्रीय पार्टी है। वह हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यहां तक कि पंजाब के तर्ज पर हरियाणा में भी आप आती है तो वह अपनी सभी चुनावी गारंटी और वादों को पूरा करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब घोटाले केस में ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर आप के नेताओं को जेल में डाला गया, लेकिन अब तक मामले में जांच एजेंसियां कोई अहम सबूत पेश नहीं कर पाई हैं।
सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से वह अब तक दो से तीन बार मिल चुके हैं। राज्यपाल अपने अधिकारों का प्रयोग कर राज्य और केंद्र के बीच एक पुल की तरह काम करने में अपना योगदान देंगे।
सीएम ने कहा कि पंजाब के कुछ बिल और फंड का पैसा केंद्र के पास लंबित है, ऐसे में राज्यपाल अपने अधिकारों का प्रयोग कर राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे, उन्हें उम्मीद है। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया करीब डेढ़ साल तानाशाही के शिकार हुए, लेकिन अंततः सच्चाई की ही जीत होती है।