राँची के सदर अस्पताल स्थित सभागार में आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय VPD (Vaccine Preventable Diseases) Surveillance Transition Workshop – Phase 3 का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण *25 नवंबर से 27 नवंबर 2026* तक आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व अन्य 16 जिला का प्राशिक्षण पूर्ण किया जा चूका है l इसका उद्देश्य वैक्सीन से बचाव योग्य बीमारियों (VPD) की निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करना, जिला स्तर पर सर्विलांस की क्षमता बढ़ाना तथा रोगों की समय पर पहचान, रिपोर्टिंग और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
बता दे टीकाकरण से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी एवं इन्वेस्टिगेशन का कार्य पूर्व में WHO के द्वारा किया जाता था जो कि अब एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम -IDSP एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा l
इस कार्यशाला में राज्य के आठ जिलों – राँची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा एवं लातेहार – के IDSP जिला सर्विलेन्स पदाधिकारी, जिला महामारी विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला में श्री शशि प्रकाश झा, अभियान निदेशक, डॉ शोभाना टोपनो, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ प्रभात कुमार, निदेशक,स्वास्थ्य सेवाएं,डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, राज्य नोडल पदाधिकारी, IDSP, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन रांची, डॉ. बिमलेश सिंह, उपाधीक्षक,सदर अस्पताल, डॉ. सोमल्या, PMU, NCDC, दिल्ली, डॉ. सुधानंद, WHO प्रतिनिध, डॉ मृत्युंजय, WHO प्रतिनिधि,डॉ. प्रवीण कर्ण, स्टेट एपिडेमिलॉजीस्ट, डॉ. अंजलि सिंह, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, तथा सौरभ कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तर से डॉ. राजीव भूषण, प्रवीण कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, हैदर अली समेत आठ जिलों के स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए *डॉ प्रदीप सिंह,राज्य नोडल पदाधिकारी – IDSP* ने बताया की यह कार्यशाला वैक्सीन से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी एवं उसके प्रबंधन के लिए किया जा रहा है l यह कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगा जिसमे कई तकनिकी सेशन दिए जायंगे l
कार्यक्रम के दौरान *श्री शशि प्रकाश झा,अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन* ने कहा की सर्विलेन्स और टीकाकरण दोनों एक दूसरे से जुड़ी हुई है l टीकाकरण के बावजूद बच्चों में कुछ बीमारियों के मामले सामने आने के मामले आते है l इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं। हमारे पास निगरानी एवं जांच के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से हम इन कारणों की पहचान कर सकते हैं।
हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक बच्चे को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक टीके मिलें lसामुदायिक सहभागिता सही रिपोर्टिंग प्रभावी निगरानी और जवाब देही के माध्यम से हम टीकाकरण व्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं और वैक्सीनेशन से होने वाली बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं l
सभी जिला के द्वारा UWIN पोर्टल पर समय पर टीकाकरण का डाटा प्रविष्टि किया जाना सुनिश्चित किया जाये ताकि VPD टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी किया जा सके l
*डॉ प्रभात कुमार, निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं* ने कहा की प्रशिक्षण से राज्य में रोग निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा संभावित प्रकोपों की शीघ्र पहचान और नियंत्रण में मदद मिलेगी।
*डॉ प्रवीण कर्ण, राज्य महामारी रोग विशेषज्ञ* ने बताया की पोलियो, खसरा , रूबेला, डिप्थीरिया, काली खाँसी एवं नवजात टिटनेस सहित छह वैक्सीन-रोकथाम योग्य बीमारियों की निगरानी और प्रकोप की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके । इससे रोगों की समय पर पहचान, सूचना संकलन, निगरानी एवं प्रकोप की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
*डॉ अंजलि, स्टेट माइक्रोबायोलॉजिस्ट* ने बताया कि VPD संबंधित बीमारियों की प्रयोगशाला जांच करने हेतु जिला स्तर पर DPHL से IPHL को सुदृढ़ीकृत किया जा रहा है साथ ही राज्य के 3 मेडिकल कॉलेजो में अवस्थीत स्टेट रेफरल प्रयोगशाला में जांच हेतु सैंपल भेजा जाता है l
कार्यशाला में WHO के प्रतिनिधि एवं डॉ सौमल्या, PMU, NCDC, दिल्ली के द्वारा तकनिकी सेशन दी जा रही है l
प्रशिक्षण के दौरान vaccine preventable disease का क्लिनिकल परीक्षण, स्टूल सैंपल संग्रह, CIF फॉर्म भरने, VSIMS पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि, MR सर्विलांस, आउटब्रेक इन्वेस्टिगेशन, क्रॉस नोटिफिकेशन, एक्टिव केस सर्च एवं डेस्क रिव्यू जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी जानकारी दी जा रही है ताकि जिला एवं राज्य स्तर पर टीकाकरण सम्बंधित रोग निगरानी प्रणाली को और भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा l