पटना। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विनोद कुमार ने 2 करोड़ 15 लाख 97 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
इस दौरान इंडियन बैंक के फील्ड महाप्रबंधक श्री महेंद्र बाजपेयी, इंडियन बैंक के पटना अंचल प्रबंधक श्री अमन कुमार झा, इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री रुचिर कुमार सिन्हा तथा इंडियन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री वरुण कुमार मौजूद थे।