रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है।
इसी क्रम में आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में राज्य में HPV टीकाकरण की तैयारियों, अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। HPV वैक्सीन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाती है।







