Dark Mode Light Mode
लिपस्टिक लगाकर बुर्का में छिपा रेप का आरोपी, धौलपुर पुलिस ने मथुरा के खेतों में दौड़ाकर दबोचा
क्या बीजेपी पार्षद को बीजेपी महापौर से है जान का ख़तरा, पार्षद ने महापौर को बताया खिलौना, कहा पुत्र मोह में नगर निगम को बना रही है नरक निगम
नए साल 2026 पर नेताओं की शुभकामनाएं: स्वास्थ्य, समृद्धि और नए संकल्पों का संदेश
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव – कानपुर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में नगर निगम के अंदर सत्तारूढ़ भाजपा के अंदरूनी कलह ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। भाजपा के ही दो पार्षद पवन गुप्ता और अंकित मौर्या ने भाजपा की ही महापौर प्रमिला पांडेय पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ‘खिलौना’ करार देते हुए उनके बेटे अमित पाण्डेय ( बंटी पांडेय ) पर नगर निगम को पूरी तरह से नियंत्रित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्षदों ने दावा किया कि मेयर का बेटा ही असल में सारे फैसले लेता है और ठेके-टेंडर उसके इशारे पर उसके चहेतों को दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, पार्षद पवन गुप्ता ने महापौर और उनके बेटे से खुद को अपनी जान का खतरा भी जताया और कहा कि मेयर और उनका बेटा शहर को ‘नरक’ बना रहे हैं, साथ ही पार्षद ने ये भी आरोप लगाया कि महापौर पुत्र मोह में शहर की दुर्दशा कर रही है ।

बताते चले पार्षदों और महापौर के मध्य यह विवाद उस वक़्त शुरू हुआ जब 26 दिसंबर को नगर निगम सदन की बैठक में भाजपा पार्षदों ने भ्रष्टाचार और वार्डों की समस्याओं को लेकर हंगामा किया। दावा किया जा रहा है कि सदन में पार्षद पवन गुप्ता और अंकित मौर्य ने अपने-अपने क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। इससे नाराज होकर दोनों पार्षदों ने चलते सदन में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने दोनों ही अपने दल ( भाजपा के पार्षदों ) को अनुशासनहीनता के आरोप में सदन की आगामी चार बैठकों से निलंबित कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही बीच में ही स्थगित करनी पड़ी और राष्ट्रगान के दौरान भी सदन में जमकर शोर-शराबा जारी रहा।

महापौर द्वारा निलंबन के बाद पार्षद पवन गुप्ता ने मीडिया से खुलकर बात की और कथित तौर पर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। हद तो तब हो गयी जब पार्षद पवन गुप्ता ने कहा महापौर खिलौना बोल दिया, पार्षद पवन गुप्ता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे वो कहते नज़र आ रहे है कि महापौर सिर्फ एक खिलौना हैं। उनका बेटा बंटी पांडेय ही चाबी भरता है और महापौर उतना ही चलती हैं। पार्षद ने आगे आरोप लगाते हुए दावा किया कि कानपुर नगर निगम के सारे कामकाज में महापौर के पुत्र बंटी पाण्डेय का दखल है। नगर निगम के सभी ठेके, टेंडर, भर्तियां और नियुक्तियां सब बंटी के इशारे पर होती हैं। बिना उनकी अनुमति के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती, पार्षद ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में ‘होइये वही जो राम रचि राखा’ होना चाहिए था, लेकिन यहां ‘होइये वही जो बंटी रचि राखा’ चल रहा है।

पवन गुप्ता ने आगे आरोप लगाया कि शहर में ‘बंटी टैक्स’ का बोलबाला है। मेयर के बेटे के चहेते ठेकेदारों को ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिलते हैं, जबकि अन्य पार्षदों और अधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा, “शतरंज की तरह बंटी के पास कई प्यादे हैं, जो उनके नाम पर ठेके हासिल करते हैं। हम जैसे साधारण पार्षद तो ठेले वाले हैं । पार्षद रहें या न रहें, फिर ठेला लगा लेंगे। लेकिन शहर को इन मां-बेटे ने नरक बना दिया है। पार्षद ने अपनी सुरक्षा पर खतरा जताते हुए कहा कि ये लोग उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।

सस्पेंडेड पार्षदों का कहना है कि सदन में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा उन्हें मिली है। उनके पास उन ठेकेदारों के नाम और फाइलें हैं, जिन्हें बंटी पांडेय के कहने पर अनुचित तरीके से ठेके दिए गए। वे जल्द ही इन सबूतों को सार्वजनिक करेंगे और पार्टी हाईकमान को भी सूचित करेंगे, पार्षद पवन गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि वे अपने निलंबन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और नगर आयुक्त से भी मिलेंगे। अगर बात नहीं बनी तो कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

ऐसे में यह मामला भाजपा की आंतरिक गुटबाजी को उजागर करता नज़र आ रहा है। और साफ तौर इशारा है कि कानपुर में भाजपा के कई गुट होते जा रहे है एक तरफ मेयर प्रमिला पांडेय हैं, जो सदन में हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कर रही हैं और पार्टी संगठन से शिकायत करने की तैयारी में हैं। वही दूसरी तरफ उनके अपने पार्टी के पार्षद ही उनपर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह विवाद अभी और आगे बढ़ सकता है और पार्टी हाईकमान को हस्तक्षेप करना पड़ सकता है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

लिपस्टिक लगाकर बुर्का में छिपा रेप का आरोपी, धौलपुर पुलिस ने मथुरा के खेतों में दौड़ाकर दबोचा

Next Post

Advertisement