झारखंड के पाकुड़ जिले में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए SIS कंपनी द्वारा रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 20 से 28 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। इस कैंप के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
