कानपुर। देशभर के साथ कानपुर में भी शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल जेके मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और चारों ओर भक्ति का माहौल नजर आया।
जन्माष्टमी को लेकर जेके मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियों और विशेष धार्मिक आयोजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। जन्माष्टमी के आयोजन को देखते हुए जेके मंदिर और आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
लोकेशन:-कानपुर नगर
रिपोर्ट:-रजत राजपूत