कर्नाटक से उठे हिजाब का विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। इसके समर्थन में भोपाल में मुस्लिम महिलाएं आगे आईं और उन्होंने अनोखे अंदाज में इसका विरोध भी किया। दरअसल मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर बैन लगाने का बयान देने के बाद विवाद छिड़ गया है, हालांकि उन्होंने बाद में सफाई दे दी कि मध्यप्रदेश में नया यूनिफॉर्म कोड लागू नहीं होगा, ना ही सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव है। लेकिन उनके हिजाब वाले बयान का बुधवार को अनूठा विरोध देखने को मिला। मुस्लिम लड़कियों ने न केवल हिजाब बल्कि पूरा बुर्का पहनकर फुटबॉल और अन्य खेल खेले। इसके अलावा बाइक चलाती युवतियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें पीछे बैठी एक लड़की फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है।
वहीं जब युवतियों के हिज़ाब पहनकर बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ तो प्रदेश में सियासी बवाल भी मच गया। कांग्रेस और बीजेपी के बीच ट्वीटर वार शुरू हो गया। बीजेपी के प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कांग्रेस के आरिफ मसूद पर तंद करते हुए लिखा कि विधायक आरिफ मसूद तो फरमा रहे थे कि हिजाब हमारी बच्चियों को ताँकाझाकी से महफूज रखने के लिऐ है फिर ये “फ्लाइंग किस” किसलिये दे रही है? वहीं उन्होंने कहा कि राजधानी में सुनियोजित “प्रौपोगेंडा” फैलाया जा रहा है।
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1491445472179159041?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1491445472179159041%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fmadhya-pradesh-chhattisgarh%2Ftrending-news%2Fmuslim-girls-came-out-on-bike-wearing-hijab-after-video-viral-congress-bjp-started-attacking-on-twitter-mpsn%2F1093398
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि गाड़ी का नम्बर प्लेट भाजपा के रंग में रंगा हुआ है। क्या ये भाजपा प्रायोजित है? भाजपा जवाब दे , ये बच्चियां कौन…?
वहीं इस पूरे विवाद के बीच खेल मैदान में उतरीं युवतियों का कहना है कि अगर वे आईएएस अधिकारी भी बन जाएंगी तो भी हम हिजाब नहीं छोड़ेंगे। हिजाब के लिए वे लड़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि कि हिजाब हमारी पहचान है। हम इसे मर्जी से पहनते हैं। किसी के दबाव में नहीं पहनते। हिजाब मुद्दा नहीं है बल्कि सरकार को पढ़ाई देखना चाहिए।