पांच राज्यों में चुनाव की तिथि की घोषणा हो चुकी है। सभी दल अपनी जोर आजमाइश में लगे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक लगा रखी है। फिर भी लोगों का जोश उफान पर है। ऐसा ही कुछ मामला यूपी के संभल से आया है, जहां एक मुस्लिम युवक चालान काटने पर पुलिस से नाराज़ दिख रहा है।
वह पुलिस को लगातार धमकी भी दे रहा है और कहता है हमारी सरकार आने दो फिर देख लेंगे। या तो हम रहेंगे संभल में या तो तुम रहोगे। वह पुलिस से यह भी कहता है कि जितना चालान काटना है काट लो। हो सके तो बढ़ा के भी काट लो और हमारी मोटरसाइकिल जब्त कर लो।
When @myogiadityanath ji said it's a battle between 80:20, he was referring to such elements of the society. pic.twitter.com/cOujeXdo86
— Satya Kumar Yadav (@satyakumar_y) January 15, 2022
आखिर क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स द्वारा पुलिस वाले को धमकाते देखा गया है। दरअसल, पुलिस वाले ने इस शख्स का चालान काटा था जिससे वह गुस्सा हो गया था और उसके बाद वह पुलिस वाले को धमकी देने लगा था।
वीडियो में इस शख्स को यह कहते हुए सुना गया कि आप जितना बढ़ाकर चालान काटना है आप काट लो। उसने आगे कहा कि अब ये वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होगा जब सरकार आएगी। उसने पुलिस वाले पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया और कहा अगली सरकार आने पर या तो हम संभल में नहीं रहेंगे या आप यहां नहीं रहोगे। पुलिस पर गुस्साए शख्स ने आगे इस बात पर जोर देते हुए कहा कि या तो वो संभल छोड़ देगा या पुलिस वाले को यहां से जाना होगा।
पुलिस वाले ने भी दिया जवाब
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) January 15, 2022
वीडियो में पुलिस वाले को भी बोलते हुए सुना गया है। उस शख्स की बाते सुनकर पुलिस वाले ने उससे पूछा कि अगर सरकार आने के बाद भी वह यहीं रहा तो वह क्या कर लेगा। इस पर शख्स ने जवाब देते हुए कहा कि ये तो वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, पुलिस हरकत में आ गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस वीडियो को किसने शूट किया है, यह अभी साफ नहीं हुआ है।