नेमरा, रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की।
इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।










