लुधियाना। पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की जनता की सहूलियत के लिए रोज नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार प्रदेश में 100 के करीब मोहल्ला क्लिनिक खोलने जा रही है। बता दें कि मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत दिल्ली में सीएम अरविन्द केजरीवाल ने की थे। दिल्ली में केजरीवाल की ये योजना हिट भी साबित हुई।
जानकारी के अनुसार इसमें से 19 नए आम आदमी क्लीनिक लुधियाना में खुलने जा रहे हैं। इससे लुधियाना में मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 94 हो जाएगी। जानकारी के अनुसार कल पंजाब सी.एम. मान पठानकोट का दौरा करेंगे। इस दौरान वे क्लीनिकों का उद्घाटन भी करेंगे। बाकी जिलों में सारे कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
बता दें कि मोहल्ला क्लिनिक राज्य के लोगों के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है। पहले आम लोगों को साधारण बीमारियों के इलाज के लिए या टेस्ट करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, अब उनके घरों के पास में आम क्लिनिक के खुलने से उनकी यह समस्या दूर हो रही है। अब उन्हें इलाज, दवाइयां और टेस्ट के लिए लंबी लाइने नहीं लगानी पड़ती, जिससे राज्य के सरकारी अस्पतालों पर दबाव भी कम हो रहा है।