भोपाल। आयकर विभाग ने मप्र में बंसल ग्रुप (IT raid on Bansal Group) के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। ग्रुप के ऑनर सुनील बंसल और अनिल बंसल के यहां शुक्रवार सुबह विभाग की टीम पहुंची। भोपाल, इंदौर और मंडीदीप में सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की।
छापेमारी करने के लिए इनकम टैक्स की टीमें रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची। सभी गाड़ियों पर इंदौर के नंबर है। छापे की कार्रवाई अभी जारी है। बंसल ग्रुप कंपनी एजुकेशन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी सहित अन्य सेक्टर में काम कर रही है। भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम भी बंसल ग्रुप कर रहा है।
यह भी पढ़ें
भोपाल की यह रोड अब कही जाएगी लाडली लक्ष्मी रोड: सीएम शिवराज
शनिदेव करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशि वालों का होगा भाग्योदय
इससे पहले 18 ठिकानों पर की थी कार्रवाई
बता दें, एक साल पहले भी इनकम टैक्स की टीम ने बंसल ग्रुप के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद अब फिर आयकर विभाग ने बंसल ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट का काम किया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, तब इसका नाम हबीबगंज से बदलकर रानी कमलापति किया गया था। बंसल ग्रुप के टोल प्लाजा के कई ठेके भी हैं। हाल ही में कोलार भोपाल के 15 किलोमीटर नई रोड बनाने का 222 करोड़ का ठेका भी इसी ग्रुप को मिला है।
फैक्ट्री के फोन कनेक्शन काटे
बंसल ग्रुप की मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल टीएमटी सरिया कंपनी में आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। अधिकारी सुबह 6 बजे से कार्रवाई कर रहे हैं। आयकर टीम ने गेट में ताला लगा है और गार्ड रूम के फोन कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे कंपनी के अंदर के किसी भी व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं है। अधिकारी मजदूरों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
आयकर अधिकार जिन गाड़ियों से आए हैं उनमें पप्पू एंड पप्पू ढाबा, रश्मि एंड अरविंद 18 नवंबर 2022 की रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। अधिकारियों ने अपनी गाड़ियां भी गेट के अंदर कर ली हैं। इसके साथ ही कंपनी के गार्डों को भी हटा दिया है। हालांकि, 9 बजे के बाद कंपनी के कुछ कर्मचारियों को दूसरे गेट से अंदर लिया जा रहा है।
जाने क्या हुआ सील
आईटी की टीम ने मंडीदीप में बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकेंड फ्लोर को सील कर दिया है। यहां 2 गाड़ियों में भरकर टीम पहुंची और अकाउंट विभाग में दस्तावेज जांचने शुरू किए। महू के सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट में करीब 10 अधिकारियों की टीम 2 गाड़ियों से पहुंची और अकाउंट सेक्शन में कार्रवाई शुरू की।
जिन गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे उनके पीछे रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। इन पर रश्मि संग अरविंद लिखा है। प्रदेश के विभन्न शहरों में चल रही छापेमार कार्रवाई में करीब 120 गाड़ियों से अफसर पहुंचे हैं।
IT raid on Bansal Group, IT raid on Bansal Group MP, IT raid on Bansal Group base, IT raid on Bansal Group base in MP,