पटना। बिहार में नितीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। आज बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता का शपथ दिलाई। इनमें आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली।
नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों मंत्रियों की संख्या पांच है, जो पिछली एनडीए सरकार से एक अधिक है। राजद ने यादवों को सबसे अधिक सात सीटें दी हैं, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
विजेंद्र यादव-जेडीयू
आलोक मेहता-राजद
तेज प्रताप यादव- राजद
आफाक आलम-कांग्रेस
अशोक चौधरी-जेडीयू
श्रवण कुमार-जेडीयू
लेसी सिंह -जेडीयू
सुरेंद्र यादव-राजद
रामानंद यादव-राजद
जमां खान-जेडीयू
मदन साहनी-जेडीयू
संजय झा-जेडीयू
ललित यादव-राजद
संतोष कुमार सुमन- हम
कुमार सर्वजीत -राजद
सुमित कुमार(निर्दलीय)
शीला मंडल(जेडीयू)
चंद्रशेखर यादव(राजद)
समीर महासेठ(राजद)
सुनील कुमार(जेडीयू)
अनिता देवी- (आरजेडी)
जितेंद्र राय- (आरजेडी)
सुधाकर सिंह-(आरजेडी)
जयंत राज-( जेडीयू)
इसराइल मंसूरी(आरजेडी)
सुरेंद्र राम(आरजेडी)
कार्तिक सिंह(आरजेडी)
शाहनवाज आलम(आरजेडी)
मुरारी गौतम(कांग्रेस)
भरत भूषण मंडल(आरजेडी)
जल्द ही होगा विभागों का बंटवारा
कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मैं आज एक बार फिर पूरे कैबिनेट की बैठक करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के नेता संतोष कुमार सुमन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
तेजप्रताप बने मंत्री
नीतीश कैबिनेट में लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को एक बार फिर जगह मिली है। सबसे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही पांच विधायकों ने विजेंद्र यादव (जेडीयू), आलोक मेहता (राजद), तेज प्रताप यादव (राजद), आफाक आलम (कांग्रेस) ने भी मंत्री पद की शपथ ली।