शाहजहांपुर। उप्र के शाहजहांपुर के एक गांव में में सांपों को पकड़ने के लिए मशहूर शख़्स की मौत उसी ज़हरीले सांप के काटने से हो गई जिसे उसने पकड़ा था। मृतक की पहचान देवेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। देवेंद्र मिश्रा गांव का प्रधान भी रह चुका है।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र सापों को पकड़ने में माहिर था और उसे गांव के एक मकान में से सांप निकालने के लिए बुलाया गया था। सांप को पकड़ने के बाद शख़्स उससे खेलने लगा। इतना ही नहीं बल्कि उसे अपने और अपने बेटे के गले में डाल कर पूरे गांव में घूमने लगा। सांप से खेलते हुए उसकी पकड़ ढीली हो गई और इतने में ही सांप ने उसे डस लिया।
जानकारी के मुताबिक़ सांप के डसने के बाद भी शख़्स ने डॉक्टर के पास जाना जरूरी नहीं समझा और ख़ुद ही अपना इलाज करने लगा, जिसके कुछ घंटों के बाद ही शख्स की मौत हो गई।