बख्तियारपुर, बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत कुमार बहुत जल्द बिहार की राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. इसकी चर्चा तब और जोर पकड़ती है जब निशांत कुमार ने अपने पिता सीएम नीतीश कुमार की तारीफ किया. साथ ही विधानसभा चुनाव का जिक्र किया. वैसे भी निशांत कुमार लेकर अक्सर जदयू में आवाज उठती रहती है कि उनको पार्टी में शामिल किया जाए.
दरअसल, 17 जनवरी, 2025 दिन शुक्रवारी को सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार एक साथ बख्तियारपुर में दिखाई दिए. बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटे के साथ शामिल हुए. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था.
बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह सिंह वैद्य, शहीद मोगल सिंह, पं. शीलभद्र याजी, शहीद नाथुन सिंह यादव एवं ड़ूमर सिंह के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बख्तियारपुर में 17 जनवरी को हर साल स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में राजकीय समारोह का आयोजन होता है.
इस दौरान मीडिया से बात निशांत कुमार ने बातचीत की. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की खूब तारीफ की. साथ ही कहा कि विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता फिर से सरकार में उनको और उनकी पार्टी को लगाएगी. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. हालांकि, मीडिया की तरफ से निशांत कुमार से राजनीति में आने का सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं