चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत पंजाब की सरकार द्वारा लड़कियों के करियर में विकास समान मौका देने के लिए कई कोशिशे कर रही है। इसी कड़ी में अमृतसर के रोजगार और व्यवसाय ब्यूरो में लड़कियों को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दी है।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ बीते दिन अमृतसर के जिला रोजगार कारोबार ब्यूरो में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि लड़कियां आज हर सेक्टर में लड़कों से आगे निकल रही हैं। फिर चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो, लड़कियों ने हर जगह अपनी योग्यता साबित की है।
उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ रूढ़िवादी लोग लड़कियों को आगे नहीं आने देते हैं। लड़कियां लड़कों से ज्यादा अनुशासित हैं और अपना काम बखूबी करती हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लिए यह गर्व की बात है कि जिले के डिप्टी कमिश्नर, दो एडिशनल कमिश्नर, दो असिस्टेंट कमिश्नर लड़कियां ही हैं और वह जिले का प्रशासन बहुत अच्छे से चला रही हैं।