नई दिल्ली। पिछले दिनों बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हुई 80 लोगों की मौत मामले के मुख्य आरोपितों में से एक रामबाबू महतो को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह अवैध शराब के कई मामलों में शामिल है।
यह भी पढ़ें
लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दोबारा खोलेगी CBI, जानें क्या है मामला
मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत हैं ये घटनाएं, पढ़िए पूरी खबर
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपित पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस से भी साझा की गई है।
पुलिस आयुक्त ने क्या कहा?
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, अपराध शाखा की अंतर-राज्यीय सेल को सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपे हुए हैं। तकनीकी निगरानी और विशिष्ट इनपुट के आधार पर महतो को द्वारका से पकड़ा गया।
उन्होंने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस के साथ साझा किया गया है। बिहार में शराबबंदी के कारण आरोपित को तेज और आसान पैसा बनाने का मौका मिला और उसने नकली शराब का निर्माण और बिक्री शुरू कर दी।
rambabu mahto arrested, rambabu mahto, Rambabu Mahato main accused of Bihar spurious liquor case, Bihar spurious liquor case