फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के अनंगपुर डेयरी में दुष्कर्म के बाद सात वर्षीय बच्ची की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर बच्ची को राजधानी दिल्ली स्थित एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची मंगलवार शाम 8 बजे से लापता थी। वह पड़ोसी के घर में संदूक में बंद मिली है। इसके साथ ही संदूक के आसपास मिट्टी का तेल फैला मिला। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं।
बता दें कि यहां पीड़ित का पिता और आरोपित पड़ोस के मकान में किराए पर रहते हैं। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।