रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी
कासगंज। यूपी के जनपद कासगंज में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक 15 वर्षीय किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
यह घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र की है। बताया गया कि बच्ची अपने घर से पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी किशोर उसे बहला-फुसलाकर पास के एक खंडहर में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिवार वाले मौक़े पर पहुंचे। जंहा बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। और आरोपी किशोर मौक़े से फरार हो चुका था।
वहीं बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) बंद न होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ कासगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।