मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में आए तूफ़ान के नायक एकनाथ शिंदे व उनके बागी गुट के विधायक असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए हैं।
इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों ने असम में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 51 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर दी है।
उन्होंने लिखा – शिवसेना विधायकों और सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया है।
आसाम मधील पूरग्रस्त बांधवांच्या मदतीसाठी शिवसेनेचे सर्व आमदार तसेच सहयोगी आमदारांच्या वतीने आसाम मुख्यमंत्री मदत निधीत 51 लाख रुपयांची मदत करण्याचा निर्णय.#ShivsenaMaharashtraWithAssam
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 29, 2022
कल मुंबई पहुंचेंगे बागी विधायक
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए बागी विधायक कल मुंबई पहुंच जाएंगे लेकिन उससे पहले वो आज शाम 4 बजे तक गोवा जाएंगे।
ये सभी लोग पहले मुंबई से सूरत होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे और वापसी में भी गुवाहाटी से गोवा फिर मुंबई जाएंगे। गोवा में ये लोग ताज कन्वेंशन होटल में ठहरेंगे जहाँ इनके लिए होटल के 70 कमरों को बुक किया गया है।
बता दें कि शिवसेना के बागी विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे ऐसे समय में असम पहुंचे हैं जब राज्य में बाढ़ से भयंकर तबाही मची हुई है।